{"_id":"6984e9bc4e7e279dcb03ec35","slug":"bikes-collided-during-overtaking-four-injured-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135753-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ओवरटेकिंग में बाइकें टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ओवरटेकिंग में बाइकें टकराई, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-बांदा मार्ग पर पारा मोड़ के पास हादसा, नहीं लगाए थे हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बे के बांदा मार्ग में पारा मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इंगोहटा निवासी शिवमोहन (26), मनीष कुमार (26), जुगल किशोर उर्फ राजा वर्मा (25), मनीष प्रजापति (27) किसी कार्य से दो बाइकों से टेढ़ा की ओर जा रहे थे। पारा मोड़ के समीप एक दूसरे को ओवरटेक करते समय आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दोनों बाइक भी छतिग्रस्त हो गईं। किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ईएमटी अभिषेक कुमार, पायलट विकास के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos