{"_id":"6a36dd214dcb2bfd710409f9","slug":"car-crashes-through-divider-runs-over-teenager-teen-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141580-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डिवाइडर तोड़कर किशोर पर चढ़ी कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डिवाइडर तोड़कर किशोर पर चढ़ी कार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के हमरामऊ के पास नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे खड़े किशोर पर चढ़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
सजेती थानाक्षेत्र के जल्ला गांव निवासी कैलाश का पुत्र राज (16) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हमरामऊ के पास हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और परिजन ने राज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता कैलाश ने बताया कि हादसे के समय राज सड़क किनारे खड़ा था और कार काफी तेज रफ्तार में थी। राज ने इस वर्ष आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। राज चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां मिथिलेश देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद चालक को मौके पर पकड़ लिया गया और वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई सजेती थाना पुलिस की ओर से की जा रही है।