सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chief constable given final farewell with state honours

Hamirpur News: मुख्य आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief constable given final farewell with state honours
विज्ञापन
फोटो05एचएएमपी 12- गहतौली के मुख्य आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
Trending Videos



भरुआ सुमेरपुर। गहतौली गांव निवासी पुलिस के मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश प्रजापति (48) का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी तैनाती कौशांबी जनपद में थी और मंगलवार को बीमारी से उनका निधन हो गया था। मंगलवार देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव गहतौली लाया गया। बुधवार सुबह यमुना नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस जवानों ने सम्मान गारद देकर अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह सहित कई पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed