{"_id":"6a36dba45b51a88ab704f6b3","slug":"cms-visit-could-breathe-new-life-into-incomplete-development-projects-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141571-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीएम के दौरे से अधूरे विकास कार्यों को मिल सकती संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीएम के दौरे से अधूरे विकास कार्यों को मिल सकती संजीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। बीएनवी डिग्री कॉलेज के ग्राउंड पर रविवार दोपहर 12.45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा है। सीएम 636.82 करोड़ की लागत से 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे से अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
नगर के औद्योगिक विकास व यातायात को सुगम बनाने के लिए करीब छह दशक से रेलवे लाइन की मांग की जा रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष व वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने बीएनवी के मैदान पर जनसभा की थी। उन्होंने कहा था प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर एक माह में रेलवे लाइन का काम शुरू हो जाएगा लेकिन सात साल बाद भी रेलवे लाइन का वादा जमीन पर नहीं उतर पाया।
उच्च शिक्षा के लिए एकमात्र ब्रह्मानंद महाविद्यालय सहारा है जिसे विश्वविद्यालय बनाने की मांग भी की जा रही है। वर्ष 2022 की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय का वादा कर गए थे। चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद उनकी घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। रविवार को मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे और सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
धन के अभाव में अधूरी रह गईं महत्वपूर्ण योजनाएं
वर्ष 2017 में योगी सरकार ने मौदहा बांध वॉटर ट्रीटमेंट योजना के लिए धन की स्वीकृति दी। करीब एक अरब की परियोजना में नाै साल में मात्र 20 करोड़ रुपये ही दिए गए। इस परियोजना के पूरा होने पर राठ शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकता था। धन के अभाव में यह महत्वपूर्ण परियोजना दम तोड़ रही है। यातायात के लिए एकमात्र विकल्प रोडवेज बस डिपो है। करीब छह साल पहले प्रदेश की योगी सरकार ने रोडवेज डिपो के कायाकल्प की योजना बनाई। काम शुरू हुआ पर धन के अभाव में यह योजना भी लटक गई। वहीं राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ।
जनपद को मिलेगी 75 विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शासन के अनुसार यह परियोजनाएं जनपद में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हमीरपुर विधानसभा के लिए 65.27 करोड़ की लागत से 21 परियोजनाओं का लोकार्पण व 219.19 करोड़ की लागत से कुल 45 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। राठ विधानसभा के लिए 159.81 करोड़ की लागत से 13 परियोजनाओं का लोकार्पण व 192.54 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।