{"_id":"6a36d98ac8406cf5df032375","slug":"collision-between-dumpers-on-yamuna-bridge-highway-jammed-for-four-hours-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141582-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत, चार घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत, चार घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 32- कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित यमुना पुल पर शनिवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हाईवे पर वाहनों की चार किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। चार घंटे तक यात्री बसें और अन्य वाहन फंसे रहे। पुलिस और संबंधित एजेंसी की टीम ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका।
शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यमुना पुल पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक डंपर में गिट्टी लदी थी जबकि दूसरा खाली था। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई वाहन पुल के दोनों ओर फंस गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस तथा हाईवे के रखरखाव से जुड़ी एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया।
यात्रियों के अनुसार जाम के कारण कई बसें और छोटे-बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि वाहनों को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के दीवान असित ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे डंपरों की भिड़ंत हुई थी। दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।