{"_id":"69b5a536804ecc12a70f4e32","slug":"construction-of-government-college-embroiled-in-controversy-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137372-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विवाद में उलझा राजकीय महाविद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विवाद में उलझा राजकीय महाविद्यालय का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर में बनने वाला राजकीय महाविद्यालय साढ़े पांच साल से अधूरा पड़ा है। जमीनी विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 1 अक्टूबर 2020 को शिलान्यास हुआ था और अक्टूबर 2021 तक निर्माण पूरा कराया जाना था।
क्षेत्र में छात्र छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए विधायक मनीषा अनुरागी ने मुख्यमंत्री से राजकीय महाविद्यालय की मांग की थी। विधायक की पहल पर 2020 में राजकीय विश्वविद्यालय के लिए शासन से स्वीकृति मिली। महाविद्यालय निर्माण के लिए 8 करोड़ 47 लाख 42 हजार रुपये भी स्वीकृत हो गए। सैना रोड नहर बाईपास पर काशीराम कालोनी के पीछे जमीन चिन्हित की गई। उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड निर्माण करा रही है। 1 अक्टूबर 2020 को विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत व तत्कालीन डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने महाविद्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया था। महाविद्यालय का निर्माण 31 अक्टूबर 2021 तक पूरा होने का लक्ष्य था। आधा अधूरा निर्माण कार्य हो पाया तभी मामला जमीनी विवाद में फंस गया। जिसके बाद भवन निर्माण का काम रोक दिया गया। विद्यालय भवन अधूरा पड़ा है और परिसर में झाड़ियों का जंगल खड़ा हो गया है। बाउंड्रीवाल का भी निर्माण नहीं हो पाया है। छात्र छात्राओं का सुलभ व सुगम उच्च शिक्षा का सपना धूमिल होता जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राजकीय महाविद्यालय के लिए शासन से स्वीकृति दिलाई है। भूमि चयन व निर्माण का कार्य संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्था का है। जानकारी मिली है कि चयनित जमीन के एक टुकड़े पर हाईकोर्ट में देवीदयाल बनाम राज्य सरकार का वाद दायर है। मामला कोर्ट में होने के चलते निर्माण कार्य रुका हुआ है।
मनीषा अनुरागी, विधायक
Trending Videos