{"_id":"69d15d11fc7a57e6ab0dbd35","slug":"construction-of-the-underbridge-at-railway-gate-number-25-has-stopped-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138224-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रेलवे गेट संख्या 25 के अंडरब्रिज का निर्माण रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रेलवे गेट संख्या 25 के अंडरब्रिज का निर्माण रुका
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे लाइन के गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य पिछले एक माह से पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मजदूरों सहित मौके से गायब है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। करीब तीन माह पूर्व शुरू हुए इस निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी रही है और अब तक चौथाई काम भी पूरा नहीं हो सका है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण किसानों के लिए वैकल्पिक कच्चा रास्ता बनाया गया है, जो हल्की बारिश में ही दलदल में बदल जाता है। इससे ट्रैक्टर व अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं और आवागमन बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की लगभग एक हजार बीघा कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित है। रास्ता अवरुद्ध होने से किसानों को फसल की कटाई, ढुलाई और दैनिक आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान अशोक मिश्र, राम अवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और सज्जन तिवारी आदि ने बताया कि समय पर कार्य पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस संबंध में सहायक मंडल अधिकारी, रेलवे (बांदा) दीपक कुमार ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता कर शीघ्र ही रुका हुआ कार्य पुनः प्रारंभ कराया जाएगा।
Trending Videos