{"_id":"69dcdbf9c9f368a76b0408bf","slug":"hamirpur-babasaheb-s-statue-erected-on-disputed-land-without-permission-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बिना अनुमति विवादित जमीन पर स्थापित कर दी बाबा साहेब की प्रतिमा, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बिना अनुमति विवादित जमीन पर स्थापित कर दी बाबा साहेब की प्रतिमा, गांव में तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
राठ के औड़ेरा गांव में प्रतिमा के पास बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव हरिजन बस्ती में बिना अनुमति के डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किंतु महिलाओं ने प्रतिमा नहीं अलग करने दी।
औड़ेरा गांव की हरिजन बस्ती में रविवार की आधी रात को ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा देखी तो हड़कंप मच गया। पाना देवी, भवानी, कैलाश देवी, भारती आदि महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग बाबा साहेब की प्रतिमा रखने का विरोध कर रहे हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। गांव में तनाव की स्थिति देख मौके पर पुलिस फोर्स व राजस्व विभाग से लेखपाल को तैनात कर दिया गया है, किंतु महिलाओं ने प्रतिमा हटाने से मनाकर दिया। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने बिना किसी अनुमति के विवादित ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा स्थापित कर दी है। जिसकी जांच कराई जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
Trending Videos