सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Court notice pasted on the houses of absconding accused in fraud case

Hamirpur News: ठगी के मामले में फरार आरोपियों के घर कोर्ट का नोटिस चस्पा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Court notice pasted on the houses of absconding accused in fraud case
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया गया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ने आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।


कस्बा निवासी सीमा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि सितंबर 2023 में ग्राम बांकी निवासी नसरीन बानो, सलमान खान और जाउद्दीन उर्फ जावेद खान उसके पास आए थे। तीनों ने खुद को सोसाइटी का एजेंट और मैनेजर बताकर प्रतिदिन 200 रुपये जमा करने पर अच्छा ब्याज और रकम वापस मिलने का झांसा दिया। पीड़िता ने अपनी छोटी बहन अंशु और भाभी जानकी के खाते भी खुलवाए। 11 सितंबर 2023 से नौ अक्तूबर 2024 तक पीड़िता ने 72 हजार, बहन ने 72 हजार और भाभी ने 36 हजार रुपये जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1.80 लाख रुपये की रकम सलमान खान और नसरीन बानो डेली कलेक्शन पासबुक पर हस्ताक्षर करते रहे। अक्तूबर 2024 में जब रकम और ब्याज मांगा गया तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। 10 नवंबर 2024 को जब पीड़िता ऑफिस पहुंची तो पता चला कि कंपनी का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2023 को ही निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी आरोपी रकम वापस नहीं कर रहे थे। वारंट तामील न होने पर कोर्ट ने तीनों के गांव स्थित घर पर नोटिस चस्पा करा दिया है। नोटिस में आरोपी निर्धारित तिथि तक हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed