सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Railway official inspected arrangements upon arrival at Ichauli station.

Hamirpur News: इचौली स्टेशन पहुंचे रेलवे अधिकारी ने देखीं व्यवस्थाएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Railway official inspected arrangements upon arrival at Ichauli station.
फोटो18एचएएमपी23 स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। खैरार-अकौना रेलखंड स्थित इचौली स्टेशन का बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा एवं परिचालन की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, रेल पटरियों, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था समेत विभिन्न तकनीकी और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संरक्षा मानकों के अनुपालन और परिचालन व्यवस्थाओं की कार्यकुशलता की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खैरार-अकौना रेलखंड में अवसंरचना विकास और आधुनिकीकरण के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रेल संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed