सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stepmother lodges murder FIR against son.

Hamirpur News: सौतेली मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stepmother lodges murder FIR against son.
विज्ञापन
राठ। पिता की लकड़ी की पटिया से पीट-पीटकर हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को सौतेली मां ने बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार शाम मामूली विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी थी।

नगर के अतरौलिया मोहल्ला में रहने वाले शिवराम चौधरी (65) मूलरूप से चिकासी थाने के टोला खंगारन गांव निवासी थे। उन्होंने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी सुषमा की दो संतानें एक बेटी व एक बेटा नरेश है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 साल पहले सुषमा की मौत हो गई थी। बच्चे छोटे होने पर उनके पालन-पोषण के लिए शिवराम ने सुदामा से विवाह किया था। सुदामा ने बताया कि 16 जून की शाम सौतेले बेटे नरेश ने घर के दरवाजे पर पति शिवराम को लकड़ी की पटिया से पीटा था। उन्हें लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई में इलाज के दौरान शिवराम की मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इधर बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शिवराम चौधरी का शव टोला खंगारन गांव पहुंचा और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed