सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BA student hanged himself to death

Hamirpur News: बीए के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
BA student hanged himself to death
फोटो 18 एमएएचपी 08 परिचय-अरुण राजपूत (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला धुबियानापुरा में बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर छात्र के मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी अरुण राजपूत (21) शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह धुबियानापुरा में मकान में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार की रात उसने कमरे में पंखे के हुक से गमछे का फंदा लगा लिया। किसी कार्य से जब पड़ोसी घर गए तो छात्र को फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना परिजन व कोतवाली पुलिस को दी गई। छात्र को फंदे से नीचे उतारकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई शैलेंद्र ने बताया कि गांव के अलावा शहर में मकान है जिसमें किरायेदार रहते हैं। अरुण भी एक कमरे में रहता था। शैलेंद्र आत्महत्या के कारण नहीं बता सका। घटना से मां कृष्णकुमारी व भाई आकाश रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि छात्र के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed