{"_id":"69e2849ca44592c66c097c68","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138788-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के लदार गांव के बाहर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में शुक्रवार सुबह को एक युवक का शव फंदे में लटकता मिला। युवक के दोनों पैर जमीन पर टिके होने की स्थित देखकर परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित कूड़ा घर में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। दुपट्टे के सहारे लटके शव के दोनों पैर जमीन पर टिके मिले। नजदीक ही एक नई बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान जेब से कुछ कागज मिले हैं। युवक की पहचान महोबा कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी जगदीश (26) पुत्र लाल दीवान प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
भाई रामपाल ने बताया कि जगदीश गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता था, कुछ दिन पहले गांव आया था। एक नई बाइक खरीदी थी।
बृहस्पतिवार को जगदीश अपनी भाभी को बाइक में बैठाकर महोबा अस्पताल पहुंचा था। वहां से बिवांर थानाक्षेत्र के पारा में ब्याही बहन के घर विवाद होने की बात कहकर निकल गया। जबकि वर्तमान समय में उसकी ममेरी बहन और बहनोई दिल्ली में रह रहे हैं।
लोगों में चर्चा रही कि कहीं आशनाई के चक्कर में तो नहीं युवक की हत्या कर शव को कूड़ा घर में ले जाकर टांग दिया गया। पुलिस मृतक के कॉल डिटेल खंगालकर मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos