{"_id":"696e7ba6a0cf5a022b0b6104","slug":"devotees-showered-flowers-on-saints-who-were-out-on-sanatan-campaign-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-135030-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सनातन प्रचार में निकले संतों पर भक्तों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सनातन प्रचार में निकले संतों पर भक्तों ने बरसाए फूल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। उदासीन अखाड़ों के संत सनातन धर्म का प्रचार करते हुए भ्रमण पर निकलते हैं। सोमवार को उदासीन अखाड़े के संतों ने मौदहा कस्बे में पद संचलन किया।
यह यात्रा विद्या देवी पालीवाल कॉलेज से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उदासीन अखाड़े के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंची। जगह-जगह भक्तों ने फूल वर्षा कर संतों का भव्य स्वागत किया। पद संचलन में प्रयागराज से महंत अद्वेतानंद, हमीरपुर के सिंह महेश्वर मंदिर से महंत त्रिभुवनदास, श्रीचंद तपो भूमिनानक चक पंजाब से हरि कुम्भदास, मौदहा के लक्ष्मी नारायण मंदिर उदासीन अखाड़े के स्थानीय महंत बलभद्रदास तथा हरिद्वार से आए महंत बलवंत दास आदि संत शामिल हुए। इस अवसर पर शिबू महाराज, बृजेंद्र गौतम, विनोद द्विवेदी, शैलेश तिवारी, अनिल द्विवेदी, अवधेश पालीवाल, राकेश पालीवाल सहित असंख्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Trending Videos