पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctors honored for their sacrifice and dedication.

Hamirpur News: डॉक्टर्स के त्याग व समर्पण को किया सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Doctors honored for their sacrifice and dedication.
फोटो 01 एचएएमपी 23 राठ में सम्मान समारोह में डॉक्टर्स व क्लब कीं सदस्य। स्रोतः आयोजक
हमीरपुर/राठ। डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल में केक काटकर डॉक्टरों ने एक दूसरे को बंधाई दी। वहीं राठ में गौरी रिसॉर्ट में प्रेरणा क्लब का डॉक्टर्स सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डॉक्टर्स के समर्पण, सेवाभाव और अनगिनत जीवन बचाने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन


समारोह में डॉ. सीपी सांवल, डॉ. आरआर गुप्ता, डॉ. रविंद्र मिश्रा, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. अपराजिता अग्रवाल, डॉ. शिवकुमार गुप्ता, डॉ. हेमलता गुप्ता, डॉ. रश्मि खरे, डॉ. नितिन गुप्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष अल्पना गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर्स समाज के संरक्षक हैं। यहां क्लब की सचिव पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सिंह आदि रहीं। संचालन अमृता शिवहरे ने किया। वहीं जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला ने कहा कि यह सौभाग्य केवल डॉक्टरों को मिला है कि उन्हें धरती के भगवान की उपमा मिली है। डॉक्टर को अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। डॉ. अनूप कुमार, डॉ. भानु, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. दीपक मणि, डॉ. संजय, डॉ. शिव मिलन, डॉ. सच्चिदानंद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed