पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Crane operator dies at Rimjhim Ispat factory family makes serious allegations

Hamirpur: रिमझिम इस्पात फैक्टरी में क्रेन चालक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

Thu, 02 Jul 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर की रिमझिम इस्पात फैक्टjh में क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई है। परिजन इसे क्रेन का कुंडा लगने से हुआ हादसा बता रहे हैं(  वहीं प्रबंधन ने इसे बीमारी से हुई मौत बताते हुए आरोपों को नकारा है।

विज्ञापन
Hamirpur Crane operator dies at Rimjhim Ispat factory family makes serious allegations
रिमझिम इस्पात - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात में बुधवार की रात क्रेन चालक की हादसे में मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन का दावा है कि क्रेन चालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन उसे मृत अवस्था में अस्पताल छोड़ कर चले गए है। सौंखर ग्राम प्रधान कप्तान सिंह यादव ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजकुमार यादव (32) करीब 12 वर्षों से रिमझिम इस्पात लिमिटेड में क्रेन चलाने का काम कर रहा था।

विज्ञापन

बुधवार की रात में क्रेन चलाते समय वह हादसे का शिकार हो गया और क्रेन का कुंडा उसके सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोप लगाया कि प्रबंधन परिजनों को सूचना देने की बजाय उसे सीधे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना हुई है। अगर समय रहते उसे प्राथमिक उपचार दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दिए बगैर उसे मृत अवस्था में सदर अस्पताल छोड़ कर चले गए।

विज्ञापन





हादसे के चलते चालक के सिर पर चोट लगी
सदर अस्पताल से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक हादसे की पूर्ण जानकारी नहीं होगी और उसे मुआवजा नहीं दिया जाएगा। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि समझौते के लिए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति व ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव फैक्टरी पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल का कहना है कि हादसे के चलते चालक के सिर पर चोट लगी है।

कुंडा लगने के आरोप निराधार है
इससे उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी राजकुमारी और पुत्र आयुष (8) को रोता बिलखता छोड़ गया है। फैक्टरी निदेशक संजीव अग्रवाल ने बताया कि मृतक क्रेन चालक नहीं है। वह ठेकेदार के अंडर में मजदूर था। काम के दौरान जब वह बैठा था, तभी उसको खून की उल्टियां आई थीं। साथी कर्मचारी इसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। क्रेन का कुंडा लगने के आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed