फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drunken youth commits suicide by consuming poison.

Hamirpur News: शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 31 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth commits suicide by consuming poison.
महोबा। थाना कबरई के धरौन गांव में युवक ने शराब के नशे में जहर खाकर जान दे दी। वहीं अन्य स्थानों पर युवती समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धरौन निवासी रमेश रैकवार (20) गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। चार माह पहले वह घर लौट आया था। बुधवार की देर शाम उसने शराब के नशे में जहर खा लिया। रात को घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छोटे भाई उमेश ने बताया कि महेश शराब पीने का आदी था। बताया कि 10 दिन पहले उसके चाचा मूलचंद्र का बीमारी के चलते निधन हो गया था। 10 दिन के अंदर परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव निवासी महेश (30) रात को घर पर था तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई धीरेंद्र महेश के जहर खाने का कारण नहीं बता सका। इसी तरह मिरतला निवासी नीरज (23), बारीगढ़ निवासी खुशी (20) व बिलखी निवासी मनु (25) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed