फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Worker beaten to death after being stopped from misbehaving while drunk.

Hamirpur News: शराब के नशे में अभद्रता करने पर टोका तो पीटकर मार डाला

Fri, 31 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Worker beaten to death after being stopped from misbehaving while drunk.
फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर में शराब के नशे में दो लोगों को अभद्रता व गाली-गलौज से मना करना श्रमिक के लिए काल बन गया। आरोपियों ने फोन कर श्रमिक को घर बुलाया और लाठी-डंडे व सब्बल से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विशालनगर निवासी महेश कुशवाहा (48) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। 28 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दाैरान मोहल्ले के दो लोग शराब के नशे में दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया जिसे परिजन ने शांत करा दिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने फोन कर महेश को घर बुलाया जहां लाठी-डंडे व सब्बल से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई विंदादीन और बेटे शिवम कुशवाहा ने बताया कि उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही रुपयों का लेनदेन है। महेश भोजन करने के बाद दरवाजे पर बैठे थे तभी शराब के नशे में आए मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अभद्रता की। विरोध करने पर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी खुन्नस में आरोपियों ने महेश को घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने विंदादीन की तहरीर पर अवध नारायण, उसके भाई पप्पू, दृगपाल व नीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट होने पर महेश घायल हुआ था जिसकी इलाज दौरान मौत होने पर परिजन ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखतीं परिवार की महिलाएं। संवाद

फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखतीं परिवार की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed