फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son-in-law beats up father-in-law and brothers-in-law in Chakothi.

Hamirpur News: चकोठी में दामाद ने ससुर व सालों को पीटा

Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law beats up father-in-law and brothers-in-law in Chakothi.
कुरारा (हमीरपुर)। हमीरपुर के चकोठी गांव में दामाद ने अपनी पत्नी को जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने ससुर और सालों के साथ बीच सड़क मारपीट की। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


चकोठी गांव निवासी लाला भाई कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई, 2026 को उनका दामाद रवि घर आया था। रवि जालौन के छानी अहीर गांव का निवासी है। आरोप है कि रवि उनकी पुत्री को जबरन ले जाने लगा। लाला भाई और उनके पुत्रों ने इसका विरोध किया। इस पर दामाद ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed