{"_id":"699214b957bff75a970420c7","slug":"extortion-demanded-from-doctor-threat-to-life-and-property-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136193-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डॉक्टर से मांगी रंगदारी, जानमाल की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डॉक्टर से मांगी रंगदारी, जानमाल की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। धमना गांव में दबंग ने डॉक्टर के घर जाकर गालीगलौज करते हुए रंगदारी मांगी। रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी है।
कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी डॉ. सुभाष चंद्र राजपूत ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उसमें बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे गांव का दबंग डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा। रंगदारी के पैसों की मांग करते हुए उनकी शिक्षक बहन वंदना से वाद विवाद व गालीगलौज करने लगा। धमकी दी कि गांव में आने पर डॉक्टर को जान से मार देगा। डॉक्टर ने बताया कि 28 जनवरी को दबंग ने उनकी मां को फोन कर गुंडा टैक्स की मांग की थी। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
Trending Videos