सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five pilgrims travelling in a car were injured when a Bolero collided with them.

Hamirpur News: बोलेरो की टक्कर से कार सवार पांच श्रद्धालु घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five pilgrims travelling in a car were injured when a Bolero collided with them.
विज्ञापन
हमीरपुर। एक कार में रविवार सुबह राठ मोड़ के समीप बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Trending Videos

जलालपुर थानाक्षेत्र के गांव कुपरा निवासी ग्राम प्रधान छिददू (54) गांव निवासी साथी बृजेश पांडेय (48), मुन्ना (34), शारदा (37) शनिवार को बाराबंकी जिले स्थित लोधेश्वर धाम दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार की सुबह गांव निवासी कार चालक सुमित को संकरी पीपल राठ मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार प्रधान समेत सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि घायलों से मिली सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed