सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies of shock due to low yield

Hamirpur News: पैदावार कम होने से सदमे में गई किसान की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of shock due to low yield
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। गेहूं की कटाई के बाद घर लौटने पर किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन गेहूं की पैदावार कम होने के सदमे में मौत की आशंका जता रहे हैं।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी रविंद्र राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता मुरलीधर राजपूत (57) खेत पर गेहूं की कटाई करा रहे थे। हार्वेस्टर से सात बीघा गेहूं कटा था कि तभी उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉ दयाशंकर वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र ने बताया कि पिता के नाम पर 18 बीघा कृषि भूमि है। जिसपर खेती से परिवार का भरण पोषण होता है। बताया कि इस वर्ष गेहूं की फसल की थी और कटाई चल रही है। बताया कि सात बीघा की कटाई होने पर मात्र 22 क्विंटल गेहूं निकला। जबकि 35 क्विंटल से अधिक पैदावार होना चाहिए था। कम पैदावार देख खेत पर ही पिता की हालत बिगड़ गई। आशंका जताई कि उम्मीद से कम पैदावार होने के सदमे में हृदयगति रुकने से पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान की मौत पर पत्नी जनक रानी, बेटे रविंद्र व धीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed