सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers have not been paid even after 10 days of wheat procurement.

Hamirpur News: गेहूं खरीद के 10 दिन बाद भी नहीं हुआ किसानों को भुगतान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers have not been paid even after 10 days of wheat procurement.
फोटो 16 एमएएचपी 32 परिचय-गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में किसानोंं से जानकारी लेते नायब तहसीलद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में संचालित दो खरीद केंद्रों में अब तक 1,745 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई लेकिन 10 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार विकास गोयल को किसानों ने अपनी समस्या बताईं।
Trending Videos

नायब तहसीलदार ने साधन सहकारी संघ व साधन सहकारी समिति में चल रहे गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर खरीद होती मिली। भंडरा गांव निवासी नरेंद्र मिश्रा के गेहूं की तौल कर्मचारी कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि अभी तक जितनी खरीद की गई किसी भी किसान का भुगतान उनके खाते में नहीं पहुंचा है। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए की शासन के निर्देश के अनुसार तत्काल किसानों का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए की जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है और आईडी जेनरेट है, उनकी ही उपज की खरीद की जाए। इस दौरान लेखपाल प्रमोद रावत, बृजभान सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी रविंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छह तारीख से अभी तक भड़रा निवासी रामलली तिवारी, बरा निवासी कुलदीप, बिलरही निवासी राकेश कुमार बिंदुआ, रामस्वरूप समेत 16 किसानों की खरीद हुई है। किसी भी किसान का पीसीएफ से भुगतान नहीं आया जबकि तीन दिन के अंदर भुगतान होने का नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed