फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR for dowry death registered after a month.

Hamirpur News: एक माह बाद दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
FIR for dowry death registered after a month.
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में 11 जून को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात मौत हुई थी। पुलिस ने एक माह बाद दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के जागेश्वर अहिरवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति की शादी 29 जनवरी 2024 को दिनेश अहिरवार से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद सास गोमती, ससुर दयाराम और पति दिनेश ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगा। मांग पूरी न होने पर ज्योति को प्रताड़ित किया गया। 11 जून को ससुराल वालों ने बताया कि ज्योति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वह मृत मिली। इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पति दिनेश, सास गोमती और ससुर दयाराम के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed