फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Encroachment removed from Irrigation Department land.

Hamirpur News: सिंचाई विभाग की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 12 Jul 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Irrigation Department land.
फोटो 11 एचएएमपी 12- बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटवाती नगर पंचायत की टीम। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के बस स्टैंड के पास सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के बाहर से अतिक्रमण हटा दिया गया है। नगर पंचायत ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। यह कदम समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर उठाया गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के बाहर कुछ लोगों ने गुमटियां और अस्थायी ढांचे लगाकर कब्जा कर लिया था। अतिक्रमण के कारण नगर पंचायत यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक शौचालय और वाटर कूलर का निर्माण शुरू नहीं कर पा रही थी। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए। इसके बाद ईओ दिनेश चंद्र नगर पंचायत की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुमटियां और अन्य अस्थायी कब्जे हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि कस्बे के बाजार क्षेत्र में भी अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलेगा। हमीरपुर नगर पालिका की तर्ज पर सड़क किनारे रेलिंग लगाकर अतिक्रमण रोकने की योजना है। जिलाधिकारी ने ईओ और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed