{"_id":"6a528a645470433395041928","slug":"instructions-to-prepare-an-action-plan-for-the-rejuvenation-of-the-gayatri-ganga-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142402-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गायत्री गंगा के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गायत्री गंगा के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 13- गायत्री गंगा का अवलोकन कर जानकारी लेते डीएम व एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शनिवार को गायत्री तपोभूमि पहुंचकर गायत्री गंगा (कडोरन नदी) का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी का सर्वे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सिल्ट सफाई और जीर्णोद्धार की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले हिस्से की नियमित सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से सर्वे की प्रगति जानी। नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान से जुड़े समाजसेवी राजेश बाबू शिवहरे से भी उन्होंने चर्चा की। सिंचाई विभाग के अभियंता ने बताया कि उद्गम स्थल से संगम तक गायत्री गंगा (कडोरन नदी) की कुल लंबाई लगभग 41 किलोमीटर है। एसडीएम सदर ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में नदी का कुछ हिस्सा नाले तथा कुछ हिस्सा नदी के रूप में दर्ज है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत आने वाले हिस्से की सफाई नगर पंचायत की आरे से कराई जाएगी। उन्होंने ईओ को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी राजकीय बीज भंडार पहुंचे जहां उन्होंने बीज वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों के लिए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश गोदाम प्रभारी को दिए। उन्होंने फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी का निरीक्षण किया तथा हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाने और चौकी के सामने स्थित परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां पर एसपी मृगांक शेखर पाठक, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।