फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2,000 women will become 'Lakhpatis' by engaging in integrated farming.

Hamirpur News: एकीकृत कृषि से जुड़कर 2000 महिलाएं बनेंगी लखपति

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
2,000 women will become 'Lakhpatis' by engaging in integrated farming.
हमीरपुर। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (एकीकृत कृषि) से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये से अधिक की कमाई (लखपति दीदी) बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जिले की दो हजार महिलाओं को खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन और बागवानी जैसी कई आय आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही दिल्ली की इमागो कंपनी इनका माल खेत से खरीदकर ले जाएगी।
विज्ञापन



जिले के सुमेरपुर व मुस्करा क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की दो हजार महिलाओं को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर से जोड़े जाने की कवायद एनआरएलएम द्वारा की जा रही है। इन्हें आजीविका सखी व उद्यम सखी के माध्यम से प्रशिक्षित कर खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन और बागवानी जैसी कई आय आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उपायुक्त एनआरएलएम ज्ञानप्रकाश का कहना है कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर दो से तीन गांवों का एक समूह होता है। इसमें 250 से 300 परिवारों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

इन परिवारों को आजीविका के तीन से चार साधन सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक खेती, और खाद्य प्रसंस्करण के लिए आधुनिक प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कहा कि एक ही जगह पर कई कृषि आधारित कामों से जुड़ने के कारण महिलाओं की आमदनी में तेजी से इजाफा होगा। इसके लिए इमागो कंपनी को नामित किया गया है, जो इनका उत्पाद खेत से ही खरीदकर मौके पर ही भुगतान करेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed