फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vehicle rams into bike and e-rickshaw; brother-in-law and his wife's brother killed.

Hamirpur News: वाहन ने बाइक और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

Sun, 12 Jul 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicle rams into bike and e-rickshaw; brother-in-law and his wife's brother killed.
फोटो 12 एचएएमपी 04- मृतक पवन की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव के निकट हाईवे पर शनिवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचलते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में साले-बहनोई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने साले-बहनोई को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी राजेश अनुरागी ने बताया कि शनिवार को वह गांव निवासी कुलदीप अनुरागी (32), पाटनपुर निवासी कुलदीप के साले पवन अनुरागी (28) और कल्ला निवासी कुलदीप के बहनोई कपिल अनुरागी (32) के साथ ईंट-भट्ठे से हिसाब लेने के लिए मिश्रीपुर गांव गए थे। पवन बाइक से और वह तीनों ई-रिक्शा से गए थे। रात करीब 11 बजे कुलदीप की पत्नी रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे मौदहा सीएचसी ले गए और कुलदीप को सूचना दी।
विज्ञापन

पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने पर राजेश, कुलदीप और कपिल ई-रिक्शा से मौदहा के लिए निकले थे जबकि पवन बाइक से था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हमीरपुर से निकलने के बाद बाइक की हेडलाइट खराब हो गई। पवन ई-रिक्शा की रोशनी के सहारे बगल से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडौरा से आगे अज्ञात वाहन ने कपित को कुचलते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी और माैक से भाग निकला। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने कुलदीप व पवन को मृत घोषित कर दिया। यह दोनों रिश्ते में साले-बहनोई हैं। राजेश एवं कपिल का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कुलदीप की पत्नी ने सुबह करीब सुबह छह बजे बेटी को जन्म दिया है।

फोटो 12 एचएएमपी 04- मृतक पवन की फाइल फोटो।  परिजन

फोटो 12 एचएएमपी 04- मृतक पवन की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed