सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five people including a bike rider injured after being hit by an uncontrolled tractor

Hamirpur News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार समेत पांच घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five people including a bike rider injured after being hit by an uncontrolled tractor
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पारा-कुरारा मार्ग में रविवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। गंभीर घायल दो युवकों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया।
Trending Videos


पारा गांव निवासी सचिन कुमार (18), बीर सिंह (27) व शेर सिंह (30) रविवार शाम मेला देखकर बाइक से गांव लौट रहे थे। कुरारा मार्ग में पारा गेट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछलकर पैदल जा रहे गोविंद (22), धर्मेंद्र (23) निवासीगण पारा के ऊपर जा गिरे। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। घायल सचिन, शेर सिंह व वीर सिंह की हालत नाजुक देख सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात घायल सचिन व वीर सिंह की हालत बिगड़ने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने में खड़ा किया गया है। परिजन की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed