{"_id":"69b6fc3b563836aadd004d12","slug":"friend-knew-the-credit-card-password-withdrew-rs-28000-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-123368-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड जानता था दोस्त, निकाले 28 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड जानता था दोस्त, निकाले 28 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सिचौरा गांव के एक युवक ने अपने दोस्त पर क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड का प्रयोग कर 28 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उसने दोस्त से बात की तो उसने पैसा जमा करने की बात कही लेकिन अब वह पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कबरई के सिचौरा गांव निवासी राजधन विश्वकर्मा ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने करीब दो साल पहले स्थानीय बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कार्ड बनवाते समय गांव का ही उसका साथी मौजूद था और उसने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड बनाते समय भी उसे देख लिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उसके साथ ही पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से 28 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी। कुछ समय बाद उसके पास बैंक से फोन आया और बकाया रकम जमा करने की बात कही गई तो उसे इस मामले की जानकारी हुई।
पीड़ित का कहना है कि उसने तत्काल अपने साथी से बात की तो दोस्त ने रुपया निकालने की बात स्वीकार करते हुए ब्याज समेत पैसा जमा करने का आश्वासन भी दिया लेकिन सालभर बाद भी उसने रकम जमा नहीं की। ऐसे में करीब 14 हजार रुपये का ब्याज हो गया है और कुल रकम 42 हजार रुपये पहुंच गई है। अब जब उसने साथी से रुपया जमा करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos