सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident Head on collision between two dumpers on Yamuna bridge massive traffic jam on highway

Hamirpur Accident: यमुना पुल पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, हाईवे पर लगा लंबा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 20 Jun 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर  यमुना पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और एजेंसी ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

Hamirpur Accident Head on collision between two dumpers on Yamuna bridge massive traffic jam on highway
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित यमुना पुल पर शनिवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय तक यात्री बसें और अन्य वाहन भी फंसे रहे। पुलिस और संबंधित एजेंसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया जा सका।


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यमुना पुल पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक डंपर में गिट्टी लदी थी जबकि दूसरा खाली था। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई वाहन पुल के दोनों ओर फंस गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस तथा हाईवे के रखरखाव से जुड़ी एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं
इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया। यात्रियों के अनुसार जाम के कारण कई बसें और छोटे-बड़े वाहन काफी देर तक फंसे रहे। पुलिस का कहना है कि वाहनों को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया था। ट्रैफिक पुलिस के दीवान असित ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे डंपरों की भिड़ंत हुई थी। दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed