Hamirpur Accident: हाईवे पर काल बनकर दौड़ी स्कोडा कार, डिवाइडर तोड़कर खड़े किशोर को रौंदा, अस्पताल में मौत
Hamirpur News: कानपुर के सजेती में हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े राज (16) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के हमरामऊ के पास नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार स्कोडा कार डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे खड़े किशोर पर चढ़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सजेती थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी कैलाश का पुत्र राज (16) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हमरामऊ के पास हाईवे किनारे खड़ा था। परिजनों के अनुसार वह सड़क पार कर सड़क से काफी दूर खड़ा था।
इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उसकी ओर पहुंच गई और उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल राज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के अनुसार हादसे के समय राज सड़क किनारे खड़ा था और कार काफी तेज रफ्तार में थी। राज ने इस वर्ष आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह आगे की पढ़ाई के लिए नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था।
वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया
स्कूल में अवकाश होने के कारण वह गांव के कुछ लोगों के साथ गया था। मृतक के पिता कैलाश मजदूरी करते हैं। राज चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां मिथिलेश देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद चालक को मौके पर पकड़ लिया गया और वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई सजेती थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।