सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Speeding Bolero rams into erickshaw half a dozen laborers returning from factory injured

Hamirpur: तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे आधा दर्जन मजदूर घायल, CHC में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: सुमेरपुर में एनएच-34 पर बरातियों की बोलेरो ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चार महिलाओं सहित छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।

Hamirpur Speeding Bolero rams into erickshaw half a dozen laborers returning from factory injured
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में तपोभूमि आश्रम के पास नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बरातियों से भरी बोलेरो ने मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

ये सभी मजदूर फैक्टरी में दिनभर की मजदूरी खत्म करने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और सीधे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोलेरो चालक और उसमें सवार बारातियों से पूछताछ की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed