सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Woman Shot for Resisting Harassment Brave Women Tie Accused with a Saree Police Apprehend Him

Hamirpur: छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली, बहादुर महिलाओं ने आरोपी को साड़ी से बांधा, पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: धुंधपुर गांव में बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिलाओं ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोचकर बांध दिया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया।

Hamirpur Woman Shot for Resisting Harassment Brave Women Tie Accused with a Saree Police Apprehend Him
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव में बुरी नीयत से घर में घुसे एक अधेड़ ने विरोध करने पर महिला पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया।  गोली उसके बाएं हाथ में घुसती हुई निकल गई। तमंचे की आवाज सुनकर घर महिलाओं ने उसे दबोच कर बांध दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होने पर आरोपी घटनास्थल पर ही पीड़िता के घर के एक कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर बंद हो गया।

Trending Videos

उधर, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में लिया है। धुंधपुर निवासी सरस्वती (37) पत्नी कमल निषाद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे रिहायशी घर से जुड़े पशुबाड़े में साफ सफाई कर रही थी। तभी गांव निवासी अर्जुन निषाद (56) बाड़े में घुस गया और उसको बुरी नीयत से दबोचने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को दबोच कर साड़ी से बांध दिया
इसका उसने विरोध किया। इस पर उसने अवैध तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया, गोली उसके बाएं हाथ में कंधे घुसती निकल गई। उसने बताया कि आरोपी दोबारा तमंचा को लोड करने लगा। इस पर वह उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई। गोली की आवाज सुनकर उसकी सास बसंती, देवरानी आदि मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच कर साड़ी आदि से बांध दिया। उधर, शोरगुल होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे।





घायल महिला सदर अस्पताल रेफर
पिटाई के भय से आरोपी अर्जुन पीड़िता के घर में ही एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर बैठ गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाल ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर गांव में पिटाई के भय से आरोपी बंद कमरे में ही फंदा लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर उसे तमंचा सहित हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed