{"_id":"69dd3efdb862e0a2b807b057","slug":"home-guard-on-duty-dies-after-being-hit-by-vehicle-hamirpur-news-c-225-1-sknp1045-124275-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 07 परिचय-होमगार्ड फूलचंद्र अहिरवार। फाइल फोटो
विज्ञापन
महोबा। चरखारी-रिवई मार्ग पर जरौली तिराहे के पास ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत चार लोग घायल हुए हैं।
कोतवाली चरखारी के रिवई गांव निवासी फूलचंद्र अहिरवार (52) होमगार्ड थे। 11 अप्रैल की रात वह बाइक से कस्बा चरखारी ड्यूटी पर जा रहे थे। जरौली तिराहे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन पहले मेडिकल कॉलेज झांसी और फिर ग्वालियर ले गए जहां देर रात उपचार दौरान फूलचंद्र की मौत हो गई।
हादसे से पत्नी लक्ष्मी, बेटी व चार बेटे रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इधर शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी देवेंद्र (28) देर रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। घायल ने बताया कि अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह छतरपुर निवासी जमुना, विशालनगर निवासी रज्जू व कालीपहाड़ी निवासी करन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos