सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hot winds blew at speeds of up to ten kilometers per hour, causing distress to residents.

Hamirpur News: दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, बेहाल हुए लोग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew at speeds of up to ten kilometers per hour, causing distress to residents.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लू का अलर्ट जारी है। बृहस्पतिवार को तपिश का असर बरकरार रहा। तापमान लगातार दूसरे दिन 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाों ने लोगों को झुलसया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जिले में रिकार्ड गर्मी की आशंका व्यक्त की है।



कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अलनीनो चक्रवात के चलते आ रही गर्म हवाओं से तापमान में वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बृहस्पतिवार को तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आद्रर्ता 100 फीसदी के आसपास होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं रात का तापमान बढ़ने से लोगों को बेचैनी रही और नींद नहीं आई। सुबह आठ बजे के बाद ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोग बार-बार छांव और पानी का सहारा लेने को मजबूर हैं। उधर जिले के तालाब पूरी तरह सूख गए हैं। तालाबों में पानी न होने से पशु-पक्षियों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


तापमान में हो सकती और बढ़ोतरी

तेज धूप और लू का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

- डॉ. हरिशंकर, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed