सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Incident of assault on a doctor at the District Hospital three accused from Atrar village arrested

Hamirpur: जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला, अतरार गांव के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. महेंद्र सिंह और स्टाफ से मारपीट के मामले में पुलिस ने अतरार गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज के मुताबिक अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Hamirpur Incident of assault on a doctor at the District Hospital three accused from Atrar village arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत के बाद ईएमओ और स्टाफ से मारपीट के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अतरार गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है। मामले में एक नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Trending Videos

बिवांर क्षेत्र के अतरार गांव निवासी जितेंद्र (20) ने 18 मई की रात सल्फास की गोलियां खा ली थीं। परिजन उसे 19 मई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि मौत के बाद तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, स्टाफ नर्स विपिन व अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी बंद कर प्रदर्शन भी किया गया था
इसमें डॉ. महेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी आक्रोशित हो गए थे। 19 और 20 मई को ओपीडी बंद कर प्रदर्शन भी किया गया था। डॉ. महेंद्र कुमार सिंह की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने कौशल पुत्र अश्वनी निवासी अतरार, थाना बिवांर और उसके 10 से 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार विवेचना में प्रकाश में आए बृजेंद्र सिंह पुत्र चरन सिंह (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र जगभान सिंह (42) और राजेश सिंह पुत्र जगभान सिंह (44) निवासीगण अतरार, थाना बिवांर को गांव अतरार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है। शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  -राम आसरे सरोज, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed