सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Truck violently collides with motorcycle two youths die on the spot search for absconding driver

Kanpur Accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकोंं की मौके पर ही मौत, फरार चालक की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Kanpur Truck violently collides with motorcycle two youths die on the spot search for absconding driver
मृतकों की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया मोड़ के पास हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त घाटमपुर थाना क्षेत्र के बंगला परास के निवासी राज कुमार और राम शंकर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन





दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, घाटमपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों को कोरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और यातायात बाधित हो गया।

फरार चालक की तलाश में दबिश
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, ट्रक को कब्जे मेें लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed