सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahob Assault on NEET Student Ajay Rai said Siege to CM Residence for Justice Controversial Remarks on PM Modi

नीट छात्रा से दरिंदगी: अजय राय बोले- न्याय के लिए घेरेंगे CM आवास, PM मोदी पर विवादित टिप्पणी से गरमाई सियासत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: महोबा में अगवा कर प्रताड़ित की गई नीट छात्रा से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 50 लाख की मदद मांगी और मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी। इस बीच पीएम मोदी पर उनके द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से भाजपा में भारी आक्रोश है।

Mahob Assault on NEET Student Ajay Rai said Siege to CM Residence for Justice Controversial Remarks on PM Modi
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मिलने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता को वह न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें मुख्यमंत्री का घर घेरना पड़े। उन्होंने पीड़िता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Trending Videos

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। 16 दिन बाद युवती को पुलिस ने बरामद किया था। बरामद होने के बाद युवती ने आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन





अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
साथ ही, नशीले इंजेक्शन दिए और सिगरेट से भी दागा। इस मामले में पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। युवती के बयान देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें युवती दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले युवक से शादी करती नजर आ रही है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं।

अपराधियों ने 16 दिन तक शोषण किया
इसके अलावा अपहृता व आरोपी युवक के हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका डाले जाने, स्वेच्छा से विवाह किए जाने और परिजनों से सुरक्षा दिए जाने की पुलिस बात कह रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा पहुंचे और नीट की तैयारी कर रही छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि छात्रा के साथ अपराधियों ने 16 दिन तक शोषण किया।

विज्ञापन

अजय राय बोले- कांग्रेस हर जगह जाएगी
नशे के इंजेक्शन लगाए। तीन मई को छात्रा का नीट का पेपर था। 30 अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया। वहीं, अपराधी छात्रा से जबरन शादी भी करते हैं और उसे खुद लाकर घर छोड़ते हैं। आरोप लगाया कि छात्रा को पुलिस नहीं लाई। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। कहा कि उन्हें महोबा आने से रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस लगाई गई, लेकिन वह पीड़िता से मिलने पहुंचे। कांग्रेस हर जगह जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए
कांग्रेस को रोक नहीं पाएंगे। जहां अत्याचार-अन्याय होगा, वहां कांग्रेस जाएगी। उनका एक-एक कार्यकर्ता डटकर खड़ा रहेगा। कहा कि उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का घर भी घेरना पड़े तो घेरेंगे। उन्होंने छात्रा के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पुलिस सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर की अमर्यादित टिप्पणी
दुष्कर्म पीड़िता नीट छात्रा से मिलने महोबा आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान से सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद लौटते समय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed