सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The SP delegation will meet with the victim's family in Tedha today; the SP district president is under house arrest.

Hamirpur News: सपा प्रतिनिधिमंडल आज टेढ़ा में पीड़ित परिवार से मिलेगा, सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The SP delegation will meet with the victim's family in Tedha today; the SP district president is under house arrest.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में अनुसूचित जाति के युवक संदीप वर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 22 मई को हमीरपुर पहुंचेगा।
Trending Videos


यह प्रतिनिधिमंडल ग्राम टेढ़ा पहुंचकर पीड़ित संदीप वर्मा और उसके परिजनों से मिलेगा तथा घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। संदीप के परिजनों ने कुछ लोगों की ओर से बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष मो. इदरीश खां, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डीसीबी एवं जिला पंचायत पुष्पेंद्र यादव, पूर्व विधायक उदय प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति तथा विधानसभा अध्यक्ष अरुण सिंह यादव शामिल हैं। वहीं इसकी जानकारी पर पुलिस ने देर शाम सपा जिलाध्याक्ष मो. इदरीश खां को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed