सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Information about the main grains included in the diet will have to be given in the self-calculation

Hamirpur News: स्वगणना में भोजन में शामिल मुख्य अनाज की देनी होगी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Information about the main grains included in the diet will have to be given in the self-calculation
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हैं। सात मई से स्वगणना शुरू हो जाएगी। लोगों को एप पर पूरी जानकारी देनी होगी। परिवार के लोग खाने के लिए उपभोग करने वाले मुख्य अनाज की भी जानकारी देनी होगी। वर्ष 2020 में जारी पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।
Trending Videos

जनगणना सहायक अभिषेक कुमार ने बताया कि जनगणना अधिकारियों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के दौरान एकत्र की जाने वाली जानकारियों का दायरा तय किया गया है। जनगणना अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकान और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएंगे। इसमें भवन संख्या, मकान की संरचना फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग और उसकी स्थिति जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इसके अलावा परिवार से संबंधित विवरण भी भरेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या और विवाहित दंपतियों की संख्या भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के दौरान पेयजल का स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा और उसका प्रकार, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की जानकारी भी एकत्र की जाएगी। टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन उपकरणों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी देनी होगी। साइकिल, बाइक और कार की जानकारी भी दर्ज होगी। खास बात तो यह है कि परिवार के लोग मुख्य अनाज में क्या खा रहे हैं, इसकी भी जानकारी देनी होगी। स्वगणना में व्यक्ति को एप पर डिटेल भरनी है। यह काम सात मई से 21 मई तक चलेगा। इसके अलावा 22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण चलेगा और दूसरा चरण वर्ष 2027 में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed