सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Laborer Dies After Drowning in Urmil River

Hamirpur News: उर्मिल नदी में डूबने से श्रमिक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Laborer Dies After Drowning in Urmil River
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए आए श्रमिक की उर्मिल नदी में डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos

मध्यप्रदेश के जनपद उमरिया के टिकुरी गांव निवासी अनिल कोल (25) चचेरे भाई नीरज व अन्य श्रमिकों के साथ महोबा में बंसल कंपनी की ओर से कराए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण में काम करने के लिए आया था। सोमवार की सुबह अनिल उर्मिल नदी के किनारे पहुंचा और हाथ-पैर धोने लगा। इसी दाैरान पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चचेरे भाई नीरज ने बताया कि अनिल को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई कि मिर्गी का दौरा आने के दौरान वह नदी में गिर गया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed