सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ghanshyam Meena Transferred to Unnao; Abhishek Goyal Appointed New District Magistrate

Hamirpur News: घनश्याम मीना का उन्नाव तबादला, अभिषेक गोयल नए जिलाधिकारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Meena Transferred to Unnao; Abhishek Goyal Appointed New District Magistrate
फोटो 20 एचएएमपी 37-  नए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल।  
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद के जिलाधिकारी घनश्याम मीना का तबादला कर उन्हें उन्नाव भेजा गया है। उनकी जगह अभिषेक गोयल को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक बदलाव का आदेश शासन ने जारी किया है।
Trending Videos

अभिषेक गोयल उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने मार्केटिंग मैनेजमेंट में बैचलर ऑफ कॉमर्स और इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव और 26 अक्तूबर 2023 से नियंत्रक कानूनी मापक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह सहायक सचिव के पद पर थे। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के रूप में उनकी यह पहली तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिले में बतौर जिलाधिकारी 583 दिनों की पारी खेली है। उनके कार्यकाल में जनपद खनिज राजस्व वसूली में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। हाल में ही जारी सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने 68 किलोमीटर लंबी चंद्रावल नदी के उत्थान के लिए भी काम किया। लोकेटरों पर कार्रवाई कराने से लेकर कई काम सराहनीय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed