{"_id":"69e6763cc09fc4cca708c515","slug":"fir-against-two-for-rape-and-pressure-to-convert-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138920-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म व धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीलीभीत जिले के रहने वाले दोनों आरोपी बीते दो माह से आसपास के क्षेत्रों में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीते शुक्रवार शाम घर से कूड़ा डालने के बहाने निकली थी लेकिन वापस नहीं लाैटी।
घर में रखे मोबाइल में डायल किए नंबरों से युवकों के बारे में जानकारी हुई। आरोप लगाया कि गैर समुदाय के युवक ने साथी की मदद से नाबालिग बेटी को साथ ले गए है और उसके साथ दुष्कर्म करते हुए धर्मांतरण का दबाव बनाया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की औरा आरोपियों को मंगरौठ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पीलीभीत जिले के थाना नूरपुर अमरिया निवासी इमरान उर्फ सिप्टेन व रेहान खान के रूप में हुई। दोनों हार्वेस्टर चालक हैं। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X