{"_id":"6a36da668a0f3ac9cf08681b","slug":"locks-of-a-locked-house-broken-jewelry-worth-lakhs-stolen-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141589-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
फोटो20 एचएएमपी 26- विदोखर मेदनी में चोरी के दौरान फैलाया गया सामान। पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के बिदोखर मेदनी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती साड़ियां पार कर दीं।
रामनरेश प्रजापति ने बताया कि वह बरात में शामिल होने सुमेरपुर गए थे। उनका पुत्र भी दूसरे निमंत्रण में बाहर गया हुआ था। घर में मौजूद पत्नी और बच्चे पास के दूसरे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान मुख्य मकान में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। चोरी गए सामान में लगभग 750 ग्राम चांदी के जेवर, सोने के बाले-बेसर, 15 साड़ियां और 20 हजार रुपये नकद शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर जांच पड़ताल की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। चोरी का जल्द खुलासा हो इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यक्रम की ड्यूटी से लौटने के बाद प्रयास किए जाएंगे।