सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mason hanged himself, names of two brothers found written on his body, accused of threatening him

Hamirpur News: फंदे में लटका राजमिस्त्री, शरीर पर लिखे मिले दो भाइयों के नाम, धमकी देने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mason hanged himself, names of two brothers found written on his body, accused of threatening him
फोटो 28 एचएएमपी 19- मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मुस्करा/ गहरौली (हमीरपुर)। मंगलवार सुबह पहाड़ी गांव में एक राजमिस्त्री ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने राजमिस्त्री की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जांच के दौरान उसके शरीर व कपड़े पर पेन से गांव के दो भाइयों के नाम लिखे मिले। वहीं परिजन ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में राजमिस्त्री के जान देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी बैजनाथ ने बताया कि बेटा धर्मपाल पेशे से राजमिस्त्री था। उन्होंने गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और बेटे की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान पुलिस ने बैजनाथ की जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला। इसमें लिखा था कि रिपोर्ट करने जाएगा तो दोनों को मार दूंगा, भरत कुशवाहा और शिवकुमार दोनों भाइयों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बैजनाथ के पेट व पहने हुए कपड़े पर भी दोनों भाइयों के नाम और धमकी से जुड़े शब्द लिखे मिले। वहीं सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं वह घटना के बाद भूमिगत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुस्करा योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर सभी बिंदुओं की गहराई से जांच कर रही है। परिजन तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो 28 एचएएमपी 19- मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 28 एचएएमपी 19- मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 28 एचएएमपी 19- मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 28 एचएएमपी 19- मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed