सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Missing farmer's body found in drain behind house, murder alleged

Hamirpur News: घर के पीछे नाले में मिला लापता किसान का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Missing farmer's body found in drain behind house, murder alleged
फोटो 14 एमएएचपी 18 परिचय-किसान हरनारायण प्रजापति। फाइल फोटो
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के हैवतपुरा गांव में मंगलवार की सुबह लापता किसान का शव घर के पीछे से निकले नाले में बरामद हुआ। पत्नी और भाई ने घर के सामने रहने वाले एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि शरीर पर जले के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हैवतपुरा गांव निवासी हरनारायण प्रजापति (36) खेती के साथ पशुपालन करता था। पत्नी रामप्यारी व भाई जानकी प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे हरनारायण घर से निकला था और वापस नहीं आया। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हरनारायण का शव उसके घर के पीछे नाले में पड़ा मिला। लोगों ने जब शव देखा तो परिजन को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
Trending Videos

भाई का आरोप है कि शव पर आग से जले के निशान मिले हैं। उसके भाई के पास एक लाख रुपये व मोबाइल था जो नहीं मिला। बताया कि घर में मेहमान आने थे इसलिए हरनारायण ने एक भैंस 65 हजार रुपये में और बकरियां 45 हजार रुपये में बेची थीं। यही रुपये उसके पास थे। हरनारायण की पत्नी व भाई ने मकान के सामने किराये पर रहने वाले शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि शिक्षक ने हरनारायण के साथ कई बार मारपीट की और दो दिन पहले भी उसने धमकी दी कि पांच दिन के अंदर उसे गायब कर देगा। रामप्यारी ने थाने में शिक्षक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed