सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notices were issued to 240 vehicles and 12 were seized.

Hamirpur News: 240 वाहनों को नोटिस और 12 किए सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to 240 vehicles and 12 were seized.
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूल वाहनों की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी सामने आई है। परिवहन विभाग की जांच में बच्चों को ढोने वाले अधिकांश वाहन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। विभाग ने खामियां मिलने पर 240 स्कूली वाहनों को नोटिस दिया है, वहीं फिटनेस फेल और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे 12 वाहन सीज किए हैं।
Trending Videos


विभाग के अनुसार, जिले में कुल 1810 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 1807 वाहनों काे ऑन बोर्डिंग पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। इनमें करीब 115 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके पास अपने खुद के वाहन हैं। इन स्कूलों के 308 वाहनों को पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इनमें से 279 का भौतिक निरीक्षण किया गया है। जांच में करीब 50 वाहन ही पूरी तरह मानकों पर खरे पाए गए हैं, जबकि लगभग 260 वाहनों में खामियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ अमिताभ राय के अनुसार कई विद्यालय अभी भी पोर्टल पर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए हैं। शासन की ओर से एक से 15 अप्रैल तक ऑनबोर्डिंग और जांच की समय सीमा तय की गई थी, इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed