सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Officers woke up from their slumber and will arrange for water from composite grants.

Hamirpur News: नींद से जागे अफसर, कंपोजिट ग्रांट से कराएंगे पानी का इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officers woke up from their slumber and will arrange for water from composite grants.
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरांय में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन नींद से जाग गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने प्रभारी प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर कंपोजिट ग्रांट से पाइप लाइन डलवाने के निर्देश दिए है।
Trending Videos

यह काम दो दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। यह तब हुआ है जब 23 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने विद्यालय की समस्या को माननीय ने विद्यालय को लिया था गोद,लालन पालन भूले, पानी के भी लाले शीर्षक से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सूफीगंज तिराहे के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय सरांय को वर्ष 2023 में विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने गोद लिया था। लोगों को लगा था कि यह विद्यालय शहर का सबसे अच्छा विद्यालय बन जाएगा, पर ऐसा हो न सका। माननीय गोद लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी को भूल गए और विद्यालय में पानी का संकट गहराता चला गया।
दो साल से पानी के लिए बच्चों को और स्कूल स्टॉफ को इधर उधर भटकना पड़ रहा था। अमर उजाला ने स्कूल की समस्या को देखते हुए पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। 23 जनवरी के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग को दफ्तर से 250 मीटर की दूरी पर स्कूल की याद आ गई। बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू दीक्षित को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट ग्रांट से पाइपलाइन एवं जल कनेक्शन की व्यवस्था कराई जाए। यह कार्य दो दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
कहा गया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयावधि में पेयजल व्यवस्था का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed