{"_id":"6a36d9ca7aae851a9d066c1e","slug":"panic-at-hotel-after-cylinder-explosion-belongings-reduced-to-ashes-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-141586-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: होटल में सिलिंडर फटने से हड़कंप, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: होटल में सिलिंडर फटने से हड़कंप, सामान जलकर राख
विज्ञापन
फोटो20एचएएमपी 27- रेस्टोरेंट में सिलिंडर फटने से लगी आग बुझाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के बेरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर सिलिंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद होटल के ऊपर रहने वालों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बचाव के दौरान पड़ोसी होटल संचालक का हाथ जरूर झुलस गया।
थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी साकेत प्रजापति ने तीन दिन पूर्व ही बेरी रोड पर किराये की दुकान में रेस्टोरेंट शुरू किया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सिलिंडर को जलता देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ मिनट बाद सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे रेस्टोरेंट में रखा एसी काउंटर, फ्रिज, टेबल-कुर्सियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से पास में खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान पास के होटल संचालक ज्ञान सिंह का हाथ आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के ऊपर रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दुकान संचालक साकेत प्रजापति ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग बुझने के लगभग 45 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उधर, इंडियन गैस एजेंसी के संचालक धर्मेंद्र पालीवाल ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान के नाम कोई व्यावसायिक गैस सिलिंडर पंजीकृत नहीं है।